प्लेटलेट्स गिरने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:26

शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने पर व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. प्लेटलेट्स ऐसी ब्लड सेल्स होती हैं जो ब्लीडिंग को रोकने में मदद करती हैं. प्लेटलेट्स हमारे शरीर में ब्लड क्लॉट्स बनाने का काम करते हैं ताकि चोट लगने पर ज्यादा खून को निकलने से रोका जा सके.

प्लेटलेट्स काउंट कम होने से नाक और मसूड़ों से खून आना, मल और मूत्र से खून आना, पीरियड में भारी ब्लीडिंग, स्किन पर चकत्ते और लाल धब्बे जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। कई बार इंटरनल ब्लीडिंग का भी खतरा रहता है और इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

प्लेटलेट्स में कमी के लक्षण - Platelets Ki Kami Ke Lakshan :-

प्लेटलेट्स काउंट में कमी होने पर विभिन्न प्रकार के लक्षण महसूस होते हैं. प्रेगनेंसी के कारण प्लेटलेट्स काउंट में मामूली गिरावट आ सकती है. जबकि प्लेटलेट्स काउंट में अत्यधिक गिरावट होने पर निरंतर ब्लीडिंग के लक्षण देखें जाते हैं. इस दौरान ब्लीडिंग इतना अधिक होता है कि आपको मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है

अगर आपके प्लेटलेट्स काउंट में कमी होती है, तो आपको निम्न लक्षण महसूस हो सकते हैं.

बॉडी पर भूरे, लाल और जामुनी रंग के निशान हो सकता है. इस स्थिति को पुरपुरा भी कहा जाता है.
लाल व जामुनी रंग के छोटे-छोटे रैश हो सकता है.
नाक से ब्लीडिंग होना.
गम से ब्लीडिंग होना.
लंबे समय तक घावों से खून बहते रहता है.
पीरियड में अधिक ब्लीडिंग होना.
मलाशय के माध्यम से ब्लड आना.
मल में ब्लड आना.
यूरिन में ब्लड आना.

आंतरिक रक्तस्त्राव को इसके गंभीर मामलों में शामिल किया जाता है. आंतरिक रक्तस्त्राव के निम्न लक्षण होते हैं - मूत्र में खून आना, मल में खून आना, गहरे लाल रंग की खूनी उल्टी होना इसके अतिरिक्त यदि आपको आंतरिक रक्तस्त्राव के कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत चिकित्सक के पास जाकर इलाज कराएं. प्लेटलेट्स की कमी होने पर, इसके कुछ दुर्लभ मामलों में आप सिरदर्द व तंत्रिका संबंधी समस्या महसूस कर सकते हैं. इस तरह की स्थिति में मस्तिष्क के अंदर भी रक्तस्त्राव हो सकता है. ऐसा होने पर आपको तुरंत चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए.

अस्थि मज्जा की समस्याएं अस्थि मज्जा आपकी हड्डी के अंदर के नरम ऊतक होते हैं. इस जगह से प्लेटलेट्स सहित रक्त के सभी घटकों का उत्पादन होता है. यदि आपकी अस्थि मज्जा पर्याप्त प्लेटलेट्स का उत्पादन नहीं करती है, तो आपके प्लेटलेट्स की संख्या में कमी आ जाती है. प्लेटलेट्स के निर्माण में आई कमी के लिए निम्न कारण होते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info